दलहन: चना FOR UPSC IN HINDI

शाकाहारी भोजन में दालें प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। दलहन फसलों के पौधों की एक और विशेषता यह होती है कि इनकी जड़ों में उपस्थित कुछ विशेष तत्व भूमि की उर्वरता बनाए रखते हैं और वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को अपनी ओर खींचते हैं। भारत में दालों की प्रति हेक्टेयर उपज-क्षमता बहुत ही कम है और यह मानसून पर निर्भर करता है। दालों की खेती उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में होती है और बहुत कम ही ऐसी किस्में हैं, जिनकी उत्पादक- क्षमता अधिक है।

Chickpea - Cicer arietinum

चना

यह एक प्रमुख दलहन फसल है, जो कुल दलहन-क्षेत्र के एक-तिहाई क्षेत्र में उत्पादित होता है और कुल दलहन फसल में इसकी भागीदारी 40 प्रतिशत की है। मैदानी क्षेत्र में, सिंचाई-रहित क्षेत्र में साधारणतः यह एक रबी फसल है। उत्तरी भारत में सम्पूर्ण भारत का लगभग 90 प्रतिशत चना-उत्पादन-क्षेत्र है और कुल चने का 95 प्रतिशत उत्पादन इन्हीं क्षेत्रों में होता है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र मुख्य चना-उत्पादक राज्य हैं। चने की खेती सामान्यतः शुष्क फसल के रूप में रबी के मौसम में होती है। बुआई एवं फली लगने के समय वर्षा चने की फसल के लिए बहुत ही हानिकारक होती है।चने का उत्पादन पृथक् एवं मिश्रित कृषि के रूप में भी होता है। मिश्रित कृषि के रूप में इसे गेहूं, जौ, सरसों आदि के साथ उपजाया जाता है। इसके खेत का निर्माण ठीक उसी प्रकार किया जाता है, जिस प्रकार गेहूं के लिए। चने की फसल की महत्वपूर्ण किस्में हैं- जी. 130, एच. 208, एच. 355, टी. 3, आर.एस. 10, चफ्फा, अन्नगिरि आदि।

Related Posts

मध्य प्रदेश की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां – UPSC QUESTION

मध्य प्रदेश जनजातीय समुदायों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

Vision IAS CLASS अध्ययन सामग्री भूगोल हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW केवल IAS आपदा प्रबंधन नोट्स हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। UPSC NOTE

परिचय: जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान, वर्षा एवं पवन प्रतिरूप तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य पहलुओं में दीर्घकालिक बदलाव से है। इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र…

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? UPSC NOTE

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं: विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में इन कारकों की मात्रा और…

“ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड” (GLOF) से आप क्या समझते हैं ? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये ? UPSC NOTE 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) एक प्रकार की विस्फोट बाढ़ है जो हिमनद झील वाले बांध की विफलता के कारण होती है। GLOF में, हिमनद झील का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *