मोटे अनाज: जौ FOR UPSC IN HINDI

जौ उत्तर भारत के बहुत-से क्षेत्रों में जौ एक प्रमुख रबी फसल है। दक्षिण भारत में इस फसल का न्यून महत्व है, लेकिन जिन क्षेत्रों में गेहूं का उत्पादन होता है, वहां जौ का भी सफलतापूर्वक उत्पादन होता है। इसका उपयोग चारा और पशुओं के खाद्यान्न में ही अधिक होता है।

उच्च तापमान एवं उच्च आर्द्रता वाली जलवायु में जौ का उत्पादन नहीं किया जा सकता। जौ के उत्पादन के लिए वैसे क्षेत्र सर्वाधिक उपयुक्त हैं, जहां न्यून मात्र में वर्षा होती है या वर्षा की अनिश्चितता रहती है। 75 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा इस फसल के पौधे के लिए उपयुक्त होती है। जिन क्षेत्रों में शीत ऋतु में ज्यादा ठंड पड़ती है, वहां इसकी खेती ज्यादा होती है। इसकी खेती के लिए लगभग पांच महीनों का समय चाहिए। जो क्षेत्र हमेशा गर्म और आर्द्र रहते हैं, वे जौ के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

Coarse cereals: Barley - ‎Hordeum distichon

जौ की खेती सामान्यतः हल्की मिट्टी में की जाती है, पर जल-सिंचित मध्यम दोमट मिट्टी भी (उर्वरता युक्त) इसकी कृषि के लिए उपयुक्त है। सिन्धु-गंगा के मैदान और पहाड़ी क्षेत्रों में ढलानों पर बलुई एवं कठोर दोमट मिट्टी में जौ की खेती की जाती है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार रागी के प्रमुख उत्पादक हैं।

जौ की बुआई छिंटाई द्वारा की जाती है। जब सिंचाई द्वारा खेती की जाती है, तब भूमि की गहराई 3 से 5 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए और जब खेती वर्षा-जल से की जाती है, तब भूमि की गहराई 5 से 8 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए और यह मिट्टी की नमी पर निर्भर करता है।

जौ की खेती मुख्यतः उत्तरी क्षेत्र में होती है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और बिहार इसके प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। मध्य प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में भी जौ का उत्पादन होता है। जी की महत्वपूर्ण किस्में हैं-कैलाश, के. 24, के. 70, डोल्मा, आजाद, आर.डी. 108 आदि।

Related Posts

मध्य प्रदेश की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां – UPSC QUESTION

मध्य प्रदेश जनजातीय समुदायों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

Vision IAS CLASS अध्ययन सामग्री भूगोल हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW केवल IAS आपदा प्रबंधन नोट्स हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। UPSC NOTE

परिचय: जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान, वर्षा एवं पवन प्रतिरूप तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य पहलुओं में दीर्घकालिक बदलाव से है। इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र…

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? UPSC NOTE

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं: विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में इन कारकों की मात्रा और…

“ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड” (GLOF) से आप क्या समझते हैं ? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये ? UPSC NOTE 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) एक प्रकार की विस्फोट बाढ़ है जो हिमनद झील वाले बांध की विफलता के कारण होती है। GLOF में, हिमनद झील का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *