वाणिज्यिक (नकदी) फसल: मूंगफली FOR UPSC IN HINDI

भारत में मूंगफली का उत्पादन शुरू हुआ चीन के एक समुद्री द्वीप के सम्पर्क में आने के बाद। चीन के इस द्वीप में केंद्रीय अथवा दक्षिणी अमरीका से मूंगफली आयी थी। मूंगफली के बीज से 44 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक तेल निकाला जा सकता है, किन्तु यह बीज की किस्म और कृषि-दशा पर निर्भर करता है। मूंगफली विटामिन ए, बी, और बी2, के कुछ घटक का स्रोत है।

मूंगफली की फसल 50 सेंटीमीटर से 75 सेंटीमीटर तक की वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में उगाई जाती है। चिकनी दोमट और जल-परिपूर्ण कलि मिट्टी मूंगफली की फसल के लिए उपयुक्त है। मूंगफली का उत्पादन अधिकांशतः वर्षा-आधारित खरीफ फसल के रूप में होता है। मूंगफली की बुआई सामान्यतः मई या जून में की जाती है, परन्तु यह मानसून की प्रकृति पर निर्भर करता है। जिन क्षेत्रों में मानसून विलम्ब से आता है, वहां इसकी बुआई अगस्त या सितम्बर के प्रथम सप्ताह में होती है। सिंचाई आधारित फसल के रूप में इसका उत्पादन जनवरी-मार्च और मई-जुलाई के बीच होता है।

Peanut- Arachis hypogaea

मूंगफली की खेती के लिए खेत को कम-से-कम तीन जुताई की आवश्यकता होती है। तीसरी जुताई बीज-रोपण के ठीक पहले करनी चाहिए। खरीफ फसल की बुआई बीज-रोपण द्वारा होती है और उसे कम-से-कम 8-10 सेंटीमीटर की गहराई पर रोपा जाना चाहिए। दो पौधों के बीच पर्याप्त अंतर रखना चाहिए।

मूंगफली का अधिकाधिक उत्पादन प्रायद्वीपीय भारत में होता है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंतर्गत कुल उत्पादन क्षेत्र का 80 प्रतिशत आता है। अन्य मूंगफली-उत्पादक राज्य हैं- राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और ओडीशा।

मूंगफली की प्रमुख उत्पादक किस्में हैं- जूनागढ़ II, टी.एम.वी., जी.ए.यू.जी. 1, एक्जोटिक 5, सी. 501 आदि।

Related Posts

मध्य प्रदेश की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां – UPSC QUESTION

मध्य प्रदेश जनजातीय समुदायों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

Vision IAS CLASS अध्ययन सामग्री भूगोल हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW केवल IAS आपदा प्रबंधन नोट्स हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। UPSC NOTE

परिचय: जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान, वर्षा एवं पवन प्रतिरूप तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य पहलुओं में दीर्घकालिक बदलाव से है। इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र…

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? UPSC NOTE

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं: विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में इन कारकों की मात्रा और…

“ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड” (GLOF) से आप क्या समझते हैं ? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये ? UPSC NOTE 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) एक प्रकार की विस्फोट बाढ़ है जो हिमनद झील वाले बांध की विफलता के कारण होती है। GLOF में, हिमनद झील का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *