UPSC की परीक्षा पास करने के लिए हमें कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

UPSC की परीक्षा पास करने के लिए हमें कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?

ये आप अच्छे से पढ़े 2016 टॉपर टीना जी से यूपीएससी परीक्षा से संबंधित बाते

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा धीरे-धीरे करीब आ रही है लेकिन कुछ छात्र अभी भी असमंजस की स्थिति में हैं। आईएएस टॉपर टीना डाबी ने बताया है कि कैसे आप 2 महीने में इसकी तैयारी कर सकते हैं। जानें- प्रारंभिक परीक्षा के लिए 60 दिनों की रणनीति-
 .
 Q1- जो अभी गंभीरता से शुरुआत कर रहे है उनके लिए क्या यह 60 दिनों में संभवहै? उदाहरण के लिए- जो लोग नौकरी छोड़ कर तैयारी करना चाहते हैं)

A1- हाँ, यह किया जा सकता है, हालांकि यह चुनौतीपूर्ण है। प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे अध्ययन और रिवीजन के लिए देने होंगे।

Q2- इसके लिए क्या रणनीति अपनाई जा सकती है?

A2- प्वाइंट टू प्वाइंट टाइम टेबल बनाकर सुनिश्चित करें कि सभी विषयों को कम से कम एक बार पढ़ लें और कम से कम एक बार रिवीजन कर सकें।

Q3- सिलेबस कवर करने में किस विषय को पहले प्राथमिकता दी जाए?

A3- पर्यावरण और एक पारिस्थितिकी, कला और संस्कृति, पॉलिटी और इकोनॉमिक्स को प्राथमिकता दें।

Q4- किन मुद्दों पर ज्यादा ध्यान दें ?

A4- वर्तमान में क्या हो रहा है उस पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। उदाहरण के लिए, राष्ट्रपति शासन के बारे में, जो राजनीति का विषय है और इससे जुड़े हर विषयों पर ध्यान रखें। जैसे- कहां लगा, कितनी बार लगा और क्यों लगा।

Q5- कैसे विषयों को मैनेज कर सकते हैं- जैसे पॉलिटी के लिए 15 दिन, इतिहास के लिए 15 दिन

A5- यह हर छात्र के हिसाब से अलग हो सकता है। कुछ विषय दूसरों की तुलना में अधिक समय लेते हैं। उदाहरण के लिए, इतिहास के छात्र को इतिहास पढ़ने में कम समय लगेगा जबकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पढ़ने में अधिक। हालांकि, इसके लिए एक समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए कि एक महीने में कितने विषय कवर कर सकते हैं।

Q6- करेंट अफेयर्स या ट्रैडिशनल विषय। कहां फोकस करें या दोनों को मिलाकर मिश्रित अप्रोच?

A6- दोनों की जरूरत है लेकिन करेंट अफेयर्स पर फोकस ज्यादा करें

Q7- किताबों की सूची:

A7- विषयों के अनुसार

पॉलिटी- लक्ष्मीकांत

इतिहास- 12वीं वाली पुरानी एनसीईआरटी, बिपिन चंद्रा

साइंस और टेक्नोलॉजी- करेंट अफेयर्स से तैयार करें

आर्ट एंड कल्चर- 11वीं और 12वीं की एनसीईआरटी

इकोनॉमिक्स- करेंट अफेयर्स, बजट, आर्थिक सर्वे और साथ में कोई किताब जिसमें मौद्रिक नीति और राजकोषीय नीति के बारे में सरल शब्दों में बताया गया हो।

Q8- शॉर्ट कट या समय बचाने के लिए कोई टिप्स-

A8- किसी टॉपिक को पढ़ने के बाद उससे संबंधित विगत वर्षों के प्रश्नों को जरूर देखें। इससे अभ्यास होगा और सवालों को समझने में मदद मिलेगी।

Q.9. अभी सिर्फ प्री की तैयारी या मेन्स के लिए भी प्रैक्टिस करूं..

A9- इस समय सिर्फ प्री पर फोकस करें।

Q10- पीटी के लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता है, जबकि मेन्स के लिए गहन तैयारी की आवश्यकता है, आप सहमत हैं?

A10- पहले आप पीटी और मेन्स को अलग कर सकते थे। लेकिन वर्तमान पैटर्न के हिसाब से दोनों समग्र रूप से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच अंतर यह है कि पीटी में आपको गलत तथ्यों को बाहर कर सही विकल्प को चुनना है जबकि मेन्स में विस्तृत जानकारी देनी होती है।

Q11- मॉक टेस्ट बनाम यूपीएससी के प्रश्न पत्र?

A11- दोनों को सॉल्व करने की जरूरत है। पिछले वर्ष के सवालों से प्रश्नों के प्रकार, कठिनाई के स्तर के बारे में पता चलेगा जबकि मॉक से वर्तमान का स्तर और अभ्यास में मदद मिलेगी।

Q12- आनलाइन वीडियो की भूमिका रिवीजन में क्या है, जैसे BYJU’s वीडियो

A12- मैंने कभी यूज नहीं किया, इसलिए कमेंट नहीं कर सकती

Q13- जिन क्षेत्रों में आप सहज नहीं हैं, उससे निपटने के लिए क्या करें? जैसे- आर्ट्स के छात्रों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी। विज्ञानों के सवाल के लिए एनसीईआरटी या किसी स्पेश्लाइज्ड किताब पर फोकस रखें …

A13- बेसिक किताबों और करेंट अफेयर्स पर फोकस रखें। यह काफी है। करेंट के अनुसार ही साइंस टेक और इकोनॉमिक्स की तैयारी करें।

Q14- एक दिन में एक ही विषय या टॉपिक पढ़ें या सब मिलाकर पढ़ें?

A14- सलाह- बार-बार विषय बदलने से लिंक टूट सकता है। जैसे आप पॉलिटी पढ़ रहे हैं तो प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और संसद सब एक साथ पढ़ें ताकि बेहतर तरीके से सबको कनेक्ट कर पाएं।

निजी अनुभव- मैं 2-3 दिन तक एक ही विषय पढ़ती थी। उसके बाद ही विषय बदलती थी।

Q15- करेंट अफेयर्स कब से कब तक का कवर करें। पिछले पीटी से या पिछले मेन्स के बाद से?

A15- सामान्यतया एक साल का पूछा जाता है जिसमें अधिक पिछले 6 महीनों का होता है। इसलिए इस साल जनवरी से तो जरूर देख लें।

Q16- न्यूज पेपर को पढ़ने में कितना समय खर्च करें

A16- यह उस दिन की खबरों की संख्या पर निर्भर है लेकिन कम से कम 1.30-2.00 घंटे जरूर दें।

Q17- नोट्स कैसे बनाएं, खासकर शुरुआत करने वालों के लिए…

A17- नोट्स बनाना एक मुश्किल काम है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले किसी चैप्टर या आर्टिकल को पढ़ते समय महत्वपूर्ण जानकारियों को अंडरलाइन करें। उसके बाद दोबारा सिर्फ उसी अंडरलाइन को पढ़े। दोबारा पढ़ने के बाद आपको जितना याद है उसे कागज पर लिख लें। जो लाइनें आपने लिखी वह सबसे महत्वपूर्ण है और कुछ अगर रह गया हो तो उसे दोबारा लिख लें।

Q18- सी-सैट पर कैसे फोकस करें, कितना टाइम दें और कहां से पढ़े।

A18- सी-सैट केवल क्वालिफाइंग है इसलिए इस पर अधिक समय खर्च न करें । इस पर सप्ताह में 5-7 घंटे काफी है। इसके लिए सबको अपनी एक रणनीति बनानी होगी। अगर आप मैथ्स और अंग्रेजी में अच्छे हैं तो कम मेहनत भी कर सकते हैं। सी-सैट के लिए बाजार में उपलब्ध में प्रैक्टिस सेट से प्रैक्टिस कर सकते हैं। जाहिर है सी-सैट में सब कुछ प्रैक्यिस पर ही निर्भर है।

Q19- याद कैसे रखें किसी फैक्ट को, जैसे इतिहात की तिथि और सी-सैट के फॉर्मूले

A19- इसके लिए मैं इन चीजों को अपने बोर्ड रूम में लिखती थी और इसका रिवीजन करती थी।

Q20- रिवीजन कैसे करें।

A20-मेरी सलाह यह है कि एक सप्ताह में जो भी पढ़े उसे संडे को रिवीजन कर लें। जल्द रिवीजन करने में आपको याद रखने में सहायता मिल सकती है।

Q21- किसी नए टॉपिक को कब से पढ़ना छोड़ दें जिसे अब तक नहीं पढ़ा है।

A21- परीक्षा से एक सप्ताह पहले से नए टॉपिक को पढ़ना बंद कर दें।

Q22- तैयारी में कोचिंग संस्थानों की भूमिका क्या है?

A22- कोचिंग संस्थानों से मदद मिलती है। जैसे स्कूलों में शिक्षकों से मदद लेते थे लेकिन कोचिंग ही एक मात्र साधन नहीं है। कई छात्र बिना कोचिंग के भी सफल हुए हैं। अपनी जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ही इस संबंध में कोई फैसला लें।

Q23- विषयों को पढ़ते समय क्या रणनीति बनाएं, आपका निजी अनुभव क्या कहता है।

A23- बिना किसी डेडलाइन के पढ़ाई करें लेकिन इसके लिए एक टाइम टेबल जरूर बनाएं।

Q24- ओएमआर भरते समय क्या हो रणनीति?

A24- जिन प्रश्नों पर आप पूरी तरह से कनफर्म हैं उन्हें एक साथ मार्क कर दें। उसके बाद बचे हुए सवालों के लिए थोड़ा समय लें और अपने हिसाब से मार्क करें।

Q25- बढ़ते कट-ऑफ को देखते हुए कितने प्रश्नों को अटेम्प्ट करें। एक्यूरेसी पर फोकस करें या प्रश्नों की संख्या पर। जिन सवालों में 2 विकल्पों पर कनफ्यूजन हो उसमें क्या करें।

A-25- इस समय के हिसाब से 60-65 प्रश्नों को अटेंप्ट करना सही है। हालांकि पीटी के लिए कुछ भी कहना मुश्किल है। जहां पर ज्यादा कनफ्यूजन हो उसे छोड़ देना ही बेहतर है।

Q26- छोटी गलतियों को कैसे ठीक करें, विकल्पों में से इनमें से कोई नहीं का चयन कैसे करें और इलिमिनेशन तरीका को कैसे अपनाएं?

A26- छोटी गलतियों की वजह से मार्क्स कम होना सबसे दुखद है। किसी भी प्रश्न को कम-से-कम दो बार पढ़े और उसके मुख्य बिंदुओं तो रेखांकित कर लें। विकल्पों को भी ध्यान से पढें। कई बार विकल्प काफी नजदीकी होते हैं और उनमें सही उत्तर खोजना मुश्किल होता है।

Q27- परीक्षा के पहले के आखिरी सप्ताह में क्या करना चाहिए?

A27- प्रतिदिन किसी एक विषय का रिवीजन करें और अपने बनाए गए नोट्स को करेंट अफेयर्स के साथ पढ़े। इसके साथ साथ मॉक टेस्ट में आए संभावित महत्वपूर्ण प्रश्नों को भी जरूर देखें।

Q28- पीटी परीक्षा से पहले वाले दिन क्या करना चाहिए जिससे तनाव की स्थिति में न आएं और ध्यान केंद्रित रहे?

A28- पीटी परीक्षा से एक दिन पहले कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। अपने ऊपर भरोसा रखें और अपने परिवार वालों से बात करें। इतना जरूर ध्यान रखें कि परीक्षा से एक दिन पहले अपने उन मित्रों से बात न करें जो खुद परीक्षा दे रहे हों। उससे आपके ऊपर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।

Q29- गुणवत्ता में सुधार के लिए कभी आपको लगा कि आपको कुछ और करना चाहिए था?

A29- काश, मैं करेंट अफेयर्स पर कुछ और फोकस कर पाती।

Q30- मोटिवेटेड रहने के लिए और क्या करना चाहिए। अगर किसी दिन पढ़ाई न हो पाए या किसी और वजह से डिप्रेशन में हों या थक गए हों तो ऐसी स्थिति में क्या करें?

A30- ऐसा अक्सर होगा कि आप हतोत्साहित होंगे और यह प्राकृतिक है। इसके लिए ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जब भी ऐसा लगे तो आप वह काम कीजिए जिसमें आपकी रुचि सबसे अधिक हो। इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। हमेशा याद रखें कि आपकी खुशी आपकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर एक दिन पढ़ाई छूट जाती है तो कोई बात नहीं आप अगले दिन फिर पुराने टाइमटेबल से शुरू कीजिए।
 एक या दो दिन में छूटे हुए भाग को कवर कर लें। हमेशा साकारात्मक रहें और अपने आपको मजबूत रखें। आप ऐसा कर सकते हैं।

आभार
 टीना डाबी जी, आईएएस टॉपर 2016

JOIN UPSC4U

MY NAME IS ADITYA KUMAR MISHRA I AM A UPSC ASPIRANT AND THOUGHT WRITER FOR MOTIVATION

Related Posts

UPSC CSE 2023: देखें IAS ADITYA की मार्कशीट, ये है अब तक का हाईएस्ट स्कोर

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज (CSE) के मार्क्स 2023 जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in…

पिता ने ठेले पर सब्जी बेचकर पढ़ाया, मृणालिका ने हासिल की 125वीं रैंक | UPSC MOTIVATION

जयपुर में रहने वालीं मृणालिका राठौड़ ने 16 अप्रैल को जारी हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 125वीं रैंक हासिल की है।…

UPSC Topper Aishwarya: विशाखापट्टनम में इंजीनियर हैं अभी, दूसरे अटेंप्ट में क्लियर किया एग्जाम

UPSC Result 2023 महराजगंज जिले के बहदुरी के टोला मंझरिया की रहने वाली ऐश्वर्यम प्रजापति ने यूपीएससी की परीक्षा में 10वां रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन…

कौन हैं UPSC CSE Topper आदित्य श्रीवास्तव? 2017 से कर रहे थे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में कुल 1016 लोगों ने बाजी मारी है। हालांकि परिणाम आने के बाद सभी टॉपर के…

UPSC CSE Result Live Update यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही सिविल सेवा 2023 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक…

UPSC Prepration Tips: नौकरी के साथ कैसे करें यूपीएससी की तैयारी?

भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी और आईआईटी रूड़की से स्नातक हिमांशु त्यागी ने हाल ही में इस बारे में व्यावहारिक सुझाव साझा किए कि कैसे व्यक्ति खुद को “निर्मित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *