• HOME
  • DAILY CA
  • UPSC4U NOTES
    • HISTORY
    • POLITY
    • ECONOMICS
    • GEOGRAPHY
    • ESSAY
  • EXAM TIPS
  • PDF4U
    • UPSC BOOKS
    • UPSC MAGAZINE
    • UPSC NCERT
      • NCERT HISTORY
      • NCERT GEOGRAPHY
      • NCERT ECONOMICS
      • NCERT POLITY
      • NCERT SCIENCE
  • OPTIONAL
    • HINDI OPTIONAL
      • HINDI BOOKS
      • HINDI NOTES
    • HISTORY OPTIONAL
    • SOCIOLOGY OPTIONAL
  • MOTIVATION
  • ABOUT US
    • PRIVACY POLICY & TERMS OF SERVICE
  • CONTACT
  • Advertise with Us
UPSC4U
  • HOME
  • DAILY CA
  • UPSC4U NOTES
    • HISTORY
    • POLITY
    • ECONOMICS
    • GEOGRAPHY
    • ESSAY
  • EXAM TIPS
  • PDF4U
    • UPSC BOOKS
    • UPSC MAGAZINE
    • UPSC NCERT
      • NCERT HISTORY
      • NCERT GEOGRAPHY
      • NCERT ECONOMICS
      • NCERT POLITY
      • NCERT SCIENCE
  • OPTIONAL
    • HINDI OPTIONAL
      • HINDI BOOKS
      • HINDI NOTES
    • HISTORY OPTIONAL
    • SOCIOLOGY OPTIONAL
  • MOTIVATION
  • ABOUT US
    • PRIVACY POLICY & TERMS OF SERVICE
  • CONTACT
  • Advertise with Us

GEOGRAPHY

Home » गरुड़ शक्ति अभ्यास व अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास UPSC NOTE

गरुड़ शक्ति अभ्यास व अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास UPSC NOTE

  • Posted by teamupsc4u
  • Categories GEOGRAPHY
  • Comments 0 comment

गरुड़ शक्ति अभ्यास

गरुड़ शक्ति अभ्यास का आठवां संस्करण 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ।

13 दिवसीय गरुड़ शक्ति अभ्यास इंडोनेशिया के करावांग में संगगा बुआना प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।



गरुड़ शक्ति अभ्यास भारत और इंडोनेशिया के बीच एक द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास है।

यह संयुक्त सैन्य अभ्यास इंडोनेशिया और भारत के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

यह भारतीय सेना के पैरा स्पेशल फोर्स को शामिल करते हुए 2012 से आयोजित किया जा रहा है।

इसमें आतंकवाद-रोधी, क्लोज-क्वार्टर मुकाबला और अन्य विशेष अभियान शामिल हैं।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाना है।

अन्य महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास

मैत्री सैन्य अभ्यास -भारत और थाईलैंड

एकुवेरिन सैन्य अभ्यास-भारत और मालदीव

हैंड-इन-हैंड सैन्य अभ्यास -भारत और चीन

मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास– भारत और श्रीलंका

हरिमऊ शक्ति सैन्य अभ्यास-भारत और मलेशिया

कुरुक्षेत्र सैन्य अभ्यास-भारत और सिंगापुर

नोमेडिक एलीफैंट सैन्य अभ्यास-भारत और मंगोलिया

शक्ति सैन्य अभ्यास-भारत और फ्राँस

सूर्य किरण सैन्य अभ्यास-भारत और नेपाल

युद्ध अभ्यास सैन्य अभ्यास -भारत और अमेरिका

कौन से दो देशों के बीच में कीन स्वॉर्ड   संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ

कीन स्वॉर्ड    संयुक्त सैन्य अभ्यास

कीन स्वॉर्ड अभ्यास अमेरिकी सेना और जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्स(JSDF) के बीच एक संयुक्त और द्विपक्षीय क्षेत्र सैन्य अभ्यास है।

यह जापान और अमेरिका के सैन्य कर्मियों के बीच तैयारियों और अंतर-क्षमता को बढ़ावा देने के लिए दो साल में एक बार आयोजित किया जाता है।

यह द्विवार्षिक अभ्यास 1986 से आयोजित किया जा रहा है।

कीन स्वॉर्ड इस वर्ष(2022) में 10 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

यह अभ्यास अमेरिकी सेना और JSDF को यथार्थवादी परिदृश्यों में विभिन्न मिशन क्षेत्रों में एक साथ प्रशिक्षित करने का अवसर प्रदान करता है।

इसका अंतिम लक्ष्य क्षेत्र में बढ़ती चीनी आक्रामकता के बीच विश्वसनीय प्रतिरोध का निर्माण करना है।

इस अभ्यास में जापानी जमीन, समुद्री और वायु आत्मरक्षा बलों के लगभग 26,000 कर्मी के साथ कुलीन ‘स्पेस फोर्स’ के सैनिकों सहित करीब 10,000 अमेरिकी सैनिक भी शामिल हैं।

हर दो साल में होने वाले इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन के कुल चार युद्धपोत और दो हवाई जहाज भी शामिल होंगे।

दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभ्यास जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित तोकुनोशिमा द्वीप के आसपास आयोजित किया गया था।

यह अभ्यास जापान के पड़ोसी देश ताइवान के पास चीनी सेना की बढ़ती उपस्थिति के बीच हुआ है।

चीनी जहाज इंडो-पैसिफिक में सेनकाकू द्वीप के करीब जापानी क्षेत्रीय जल में लगातार घुसपैठ कर रहे हैं।

सेनकाकू द्वीप पूर्वी चीन सागर में जापानी नियंत्रित, निर्जन द्वीप हैं। चीन फिलहाल दावा कर रहा है कि ये द्वीप उसके क्षेत्र का हिस्सा हैं।

किसकी याद में मनाया जाता है National Milk Day

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस  

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस ‘डॉ. वर्गीज कुरियन’ की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

यह दिवस एक व्यक्ति के जीवन में दूध की आवश्यकता और महत्व को रेखांकित करता है।

इसका उद्देश्य दुग्ध से संबंधित लाभों को बढ़ावा देना तथा दूध एवं दुग्ध उत्पादों के महत्त्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना।

01 जून को प्रतिवर्ष ‘विश्व दुग्ध दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. वर्गीज कुरियन (1921-2012)

‘डॉ. वर्गीज कुरियन’ को भारत के ‘मिल्क मैन’ संज्ञा दी गई है

उन्हें ‘भारत में श्वेत क्रांति के जनक’ के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने  ‘ऑपरेशन फ्लड’    का नेतृत्व किया, जिसे दुनिया के सबसे बड़े कृषि कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने विभिन्न किसानों और श्रमिकों द्वारा चलाए जा रहे 30 संस्थानों की स्थापना की।

उन्होंने ‘अमूल ब्रांड’ के निर्माण और सफलता में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्ही के प्रयासों से भारत वर्ष 1998 में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया था।

उन्होंने ‘दिल्ली दूध योजना’(DMS) के प्रबंधन में भी मदद की और कीमतों में सुधार किया।

उन्हें ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ (1963), ‘कृषि रत्न’ (1986) और ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ (1989) सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

वह भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार- पद्मश्री (1965), पद्मभूषण (1966) और पद्मविभूषण (1999) के प्राप्तकर्त्ता भी हैं।

 



  • Share:
author avatar
teamupsc4u

Previous post

कब मनाया जाता है विश्व मृदा दिवस , किसे मिला यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार -2022
April 5, 2023

Next post

कौन से दो देशों के बीच में कीन स्वॉर्ड संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ UPSC NOTE
April 5, 2023

You may also like

SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL (3)
जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये।
18 August, 2023
GEOGRAPHY
विश्व की प्रमुख जलसन्धियाँ एवं उनकी स्थितियाँ , दक्षिण से निकलने वाली नदियाँ UPSC NOTE
5 July, 2023
GEOGRAPHY
वस्त्र उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट जल हेतु उपचार संयंत्र UPSC NOTE
25 June, 2023

Leave A Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Categories

DOWNLOAD MOTOEDU

UPSC BOOKS

  • Advertise with Us

UPSC IN HINDI

  • ECONOMICS
  • GEOGRAPHY
  • HISTORY
  • POLITY

UPSC4U

  • UPSC4U SITE
  • ABOUT US
  • Contact

MADE BY ADITYA KUMAR MISHRA - COPYRIGHT UPSC4U 2023

  • UPSC4U RDM
Back to top