भारत के प्रमुख जल प्रपात UPSC NOTES IN HINDI

भारत के प्रमुख जल प्रपात

जब नदियों का पानी किसी ऊंची जगह से किसी निचले स्थान पर गिरता है तो जलप्रपातों का निर्माण होता है !

महात्मा गांधी या जोग गरसोप्पा जलप्रपात – यह भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जो कि कर्नाटक राज्य में शरवती नदी पर स्थित है । इस जलप्रपात की ऊँचाई 255 मीटर है।

शिवसमुद्रम् जलप्रपात – यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है।

येन्ना जलप्रपात – यह मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित हैं। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है।

चचाई जलप्रपात – यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी में स्थित है । इसकी ऊँचाई लगभग 130 मीटर है ।

धुआंधार जलप्रपात – यह मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 15 मीटर है।

चूलिया जलप्रपात – यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर में चम्बल नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है।

पायकारा जलप्रपात – यह जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। इस जलप्रपात का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।

गोकक जलप्रपात – यह कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 54 मीटर है।

बिहार जलप्रपात – यह टोंस नदी पर स्थित है तथा इसकी ऊँचाई लगभग 100 मीटर है।

पुनासा जलप्रपात – यह राजस्थान में चंबल नदी पर स्थित है।

मधार जलप्रपात – यह जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है।

हुण्डरू जलप्रपात – यह जलप्रपात झारखंड राज्य में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।

चित्रकूट जलप्रपात – यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह भारत का न्याग्रा प्रपात नाम से भी जाना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 90 फुट है ।

दूधसागर जलप्रपात – यह जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 310 मीटर है।

किलियूर जलप्रपात – यह तमिलनाडु राज्य में किलियूर नदी पर है ।

वसुधारा जलप्रपात – यह उत्तराखण्ड राज्य में अलकनंदा नदी पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *