मोटे अनाज: मक्का FOR UPSC IN HINDI

ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी और जौ भारत में उगाए जाने वाले मुख्य मोटे अनाज हैं। यद्यपि इन्हें मोटा अनाज कहा जाता है परंतु इनमें पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।

मक्का एक खाद्य फसल के साथ-साथ औद्योगिक कच्चा माल भी है। खाद्यान्नों के उत्पादन के क्षेत्र में धान और गेहूं के बाद भारत में मक्का का ही उत्पादन सर्वाधिक होता है। भारत में इसे 17वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा लाया गया।

इस फसल का उत्पादन आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में होता है। यदि सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो, तो शुष्क जलवायु में इस फसल की खेती की जा सकती है। दीर्घावधिक उष्णतापूर्ण गर्मी, पर्याप्त वर्षा और खरीफ के मौसम में छोटी वर्षा तथा शीततापूर्ण जादा मक्का के लिए उपयुक्ततम जलवायविक स्थिति है।

ग्रीष्म ऋतु में तापमान 20° सेंटीग्रेड से 25° सेंटीग्रेड के बीच घटता-बढ़ता रहता है। खरीफ के मौसम में तापमान 8° सेंटीग्रेड से 15° सेंटीग्रेड के बीच होना चाहिए। इस फसल को 75 सेंटीमीटर वर्षा की आवश्यकता होती है। इसके फसल के उत्पादन के लिए 120 से 170 दिनों की आवश्यकता होती है। मक्का की खेती के लिए उर्वर, गहरी और जल सोखने वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। खेत में अधिक पानी जमा होना मक्का की खेती के लिए हानिकारक होता है। मक्का के उत्पादन के लिए उपयुक्त मृदा का pH मान 7.5 से 8.5 के बीच होना चाहिए।

Maize

भारत में मक्का की खेती के तीन प्रमुख मौसम हैं- खरीफ मुख्य मौसम है, रबी के मौसम में प्रायद्वीपीय भारत और बिहार में तथा उत्तरी भारत में जायद (वसन्त ऋतु) के मौसम में मक्का की खेती की जाती है। रबी और जायद के मौसम में मक्का की उच्च उत्पादकता रिकॉर्ड की गई है। मक्का की फसल की बुआई या तो छींटकर की जाती है या खेतों में हल चलाकर उसे रोपा जाता है। मक्का के बीज की छिंटाई विशेषकर उन क्षेत्रों में की जाती है, जहां वर्षा की निश्चितता ही ओर चारे वाले मक्के की खेती की जा रही हो।

उपज: ऊपरी गंगा घाटी, उत्तर-पूर्व पंजाव, दक्षिण-पश्चिमी कश्मीर और दक्षिणी राजस्थान में मक्का का उत्पादन व्यापक पैमाने पर होता है। देश के कुल मक्का-उत्पादन का 60 प्रतिशत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजरथान और विहार से प्राप्त होता है। पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश में भी मक्का का उत्पादन होता है।

अखिल भारतीय समन्वित मक्का विकास योजना के तहत उच्च उपज वाले संकर बीज एवं साधारण बीज की अनेक किस्में विकसित की गई हैं- गंगा 101, रंजित, दक्कन, गंगा 5, गंगा सुरक्षित 2, हिस्टार्च, गंगा 4, हिमालया 123, गंगा 3 और वी.एल. 54।

Related Posts

मध्य प्रदेश की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां – UPSC QUESTION

मध्य प्रदेश जनजातीय समुदायों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

Vision IAS CLASS अध्ययन सामग्री भूगोल हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW केवल IAS आपदा प्रबंधन नोट्स हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। UPSC NOTE

परिचय: जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान, वर्षा एवं पवन प्रतिरूप तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य पहलुओं में दीर्घकालिक बदलाव से है। इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र…

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? UPSC NOTE

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं: विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में इन कारकों की मात्रा और…

“ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड” (GLOF) से आप क्या समझते हैं ? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये ? UPSC NOTE 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) एक प्रकार की विस्फोट बाढ़ है जो हिमनद झील वाले बांध की विफलता के कारण होती है। GLOF में, हिमनद झील का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *