यदि मैं अभी से तैयारी शुरू कर दूं तो क्या में अगले वर्ष की UPSC की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के क्लियर कर सकती हूँ?

ऐसा नही है कि लोगों ने बगैर किसी कोचिंग के ओर एक या दो साल में IAS में सेलेक्ट नही हुए है। में यह पूरे सिविल सर्विस की बात नही कर रहा है वल्कि सिर्फ आईएएस की बात कर रहा है।

अगर हम सन 2019 की आईएएस की सिविल लिस्ट उठा कर देखे तो कई बच्चे है जो 24 या 25 साल में ही आईएएस में सेलेक्ट हुए है। उसकी सूची 2019 बैच के लोगों की निम्न लिंक में देखी जा सकती है।

अब आता है आपका सवाल की अगर में तैयारी करु तो क्या में अगले साल सिविल सर्विसेज में निकल सकती हूं। जब वच्चे 24 साल का प्रॉपर IAS में सेलेक्ट हो सकता है तो अन्य सेवाओं में तो वहूत लोग होंगे।

जैसे कई लोगों ने कहा है ट्रेनिंग आपको केवल रिफाइन करती है बाकी तो आपकी खुद की मेहनत ही रंग लाती है। अगर आप पहले से ही जनरल स्टडीज में रुचि रख रही है। बिषय भी अगर आपने आर्ट्स के ही पढे है।क्योंकि यह देखा गया है कि भले ही लोगों ने डिग्री इंजीनियरिंग में की है लेकिन उन्होंने ऑप्शनल बिषय तो कला से संवंधित लेकर ही सफलता प्राप्त की है जिससे जनरल स्टडीज ओर ऑप्शनल बिषय अलग न हो। 2017 की UPSC की परीक्षा में सफल लोगों देखे।

सिविल सर्विसेज में चयन में आपकी हस्तलिपि का भी वहूत बड़ा हाथ है। फिर आपके विचार to the point होने चाहिए। नॉलेज अधकचरी नही होनी चाहिए।

आज कल इंटरनेट पर काफी सामग्री उपलब्ध है। लेकिन उसमे से सही सामग्री को छांटना भी एक कला है। पिछले टॉपर बच्चों की कॉपी भी उपलव्ध है। उनसे सीख कर की किस प्रकार उत्तर लिखा जाए देख सकते है। अच्छे अखवारों के चुने हुए लेख अगर एक जगह मिल जाते है तो उनको भी देख सकते है।

एक साल में परीक्षा निकाल सकते है बशर्ते पूरा साल इसी की तैयारी में लगाया जाए। पहले कक्षा 9 से 12 तक NCERT की पुस्तकों को पढ़ कर बेस वनाया जाए। उसके वाद कोर्स अनुसार स्मार्ट स्टडी की जाए। वैसे सिविल सेवा में चयन को कोई प्रिडिक्ट नही कर सकता। भाग्य भी चल जाता है।

कृपया UPSC की बार्षिक रिपोर्ट का यह डेटा भी देखे। कितने attemp में लोग पास हो रहे है।

कोचिंग जरूरी नही की पूरे साल की ली जाए लेकिन किसी ने किसी को तो गुरु बनाना ही पड़ेगा टिप्स के लिये। कई बार लोग ऐसे बिषय भी ऑप्शनल ले लेते है जिसे लोग कम लेते है और उस बिषय के शिक्षक थोड़ा दरिया दिली दिखा कर उसमे थोड़ा अधिक नंबर दे देते है यह आप उपरोक्त टेबल में देख सकते है।

सोर्स

ओम प्रकाश गुप्ता पूर्व ISS रिटायर्ड, भारत सरकार1984–2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *