वाणिज्यिक (नकदी) फसल: तम्बाकू FOR UPSC IN HINDI

तम्बाकू (निकोटिनिआ): तम्बाकू का भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के कुल कृषि योग्य क्षेत्र में से मात्र 0.25 प्रतिशत क्षेत्र में तम्बाकू की खेती होती है। तम्बाकू की निकोटिनिया टोबैकम प्रजाति भारत के लगभग हर राज्य में उत्पादित होती है। निकोटिनिया रस्टिका का उत्पादन उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत में होता है।

फ्लू क्योरड वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू अत्यधिक चिकनी काली कपासी मृदा में उगाई जाती है तथा कर्नाटक में प्राकृतिक मानसून फसल के तौर पर हल्की मिट्टी में उगाई जाती है तथा आंध्र प्रदेश में इसकी पैदावार एक सिंचाईकृत फसल के रूप में होती है। बीड़ी, हुक्का और चबाने वाले तंबाकू की खेती उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में होती है।

तम्बाकू की फसल मृदुल तापमान तथा मृदुल से भारी वर्षा वाली दशाओं में बेहतर होती है। यह पाले के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होती है। अत्यधिक भारी वर्षा हालांकि फसल की पैदावार में कमी करती है तथा पती में अम्ल की मात्रा में वृद्धि करती है। इस फसल के लिए उपयुक्त मृदा निम्न जल धारित क्षमता वाली हल्की बलुआ और दोमट मिट्टी है। यह मिट्टियां अच्छी बनावट वाली पत्तियों को उत्पन्न करती हैं जो बनावट में हल्के रंग, पतली तथा बड़ी होती हैं। भारी मृदा गहरे रंग की छोटी, भारी, और तीव्र गंध वाली पत्तियों को उत्पन्न करेगी। मृदा बेहतर जल निकास वाली होनी चाहिए।

Tobacco

तम्बाकू के उत्पादन के लिए खेत की दो या तीन बार गहरी जुताई आवश्यक होती है। इसकी खेती पौध-स्थानांतरण द्वारा होती है। कर्नाटक में तम्बाकू की बुआई अप्रैल-मई में, आंध्र प्रदेश में अगस्त-सितम्बर में, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अगस्त से अक्टूबर के बीच होती है।

तम्बाकू की उच्च उत्पादकता वाली किस्में हैं- हेमा, गौतमी, वर्जीनिया 1158, सी.एम. 12, भव्या।

प्रजातियां: निकोटिनिया टोबैकम, निकोटिनिया रस्टिका, हेरिसन स्पेशल, चैथम स्पेशल तथा बाटा स्पेशल।

तम्बाकू उत्पादन में आंध्र प्रदेश का भारत में प्रथम स्थान है। इस राज्य में गुंटूर, कृष्णा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी आदि में तम्बाकू की खेती की जाती है। गुजरात भारत का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है। इस राज्य में खेड़ा तथा वड़ोदरा में तम्बाकू का उत्पादन किया जाता है। कर्नाटक में बेलगाम, मैसूर, कोलार, मंड्या आदि जिले में तम्बाकू का उत्पादन किया जाता है। तमिलनाडु में थांचबूर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली, कोयम्बटूर आदि जिले में तम्बाकू का उत्पादन किया जाता है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार अन्य तम्बाकू उत्पादक राज्य हैं।

Related Posts

मध्य प्रदेश की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां – UPSC QUESTION

मध्य प्रदेश जनजातीय समुदायों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

Vision IAS CLASS अध्ययन सामग्री भूगोल हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW केवल IAS आपदा प्रबंधन नोट्स हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। UPSC NOTE

परिचय: जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान, वर्षा एवं पवन प्रतिरूप तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य पहलुओं में दीर्घकालिक बदलाव से है। इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र…

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? UPSC NOTE

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं: विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में इन कारकों की मात्रा और…

“ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड” (GLOF) से आप क्या समझते हैं ? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये ? UPSC NOTE 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) एक प्रकार की विस्फोट बाढ़ है जो हिमनद झील वाले बांध की विफलता के कारण होती है। GLOF में, हिमनद झील का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *