उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट , एयरो इंडिया क्या है UPSC NOTE

उत्तर भारत का पहला न्यूक्लियर पॉवर प्लांट हरियाणा के गोरखपुर गांव में तैयार किया जा रहा है| इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 20,594 करोड़ रुपये आवंटित किये गए है, जिनमे से 4,906 करोड़ अब तक खर्च किये जा चुके है|

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि भारत के न्यूक्लियर पॉवर प्लांट जो अभी तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे ज्यादातर दक्षिणी राज्यों और पश्चिम में महाराष्ट्र तक सिमित थे, अब उनका विस्तार देश के उत्तरी क्षेत्रों में भी देखा जायेगा|

गोरखपुर-न्यूक्लियर पॉवर प्लांट

यह प्रोजेक्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 150 किमी उत्तर में है

इस न्यूक्लियर पॉवर प्लांट के फायर वाटर पम्प हाउस (FWPH), शेफ्टी रिलेटेड पम्प हाउस (SRPH), वेंटिलेशन स्टैक, ओवरहेड टैंक आदि के निर्माण का कार्य प्रगति पर है|

परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार, गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत प्रोजेक्ट (GHAVP) के तहत 700 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट्स हैं, जिनमें से प्रत्येक में प्रेशराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर (PHWR) स्वदेशी डिजाइन है|

इस प्रोजेक्ट का निर्माण हरियाणा में फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव के पास किया जा रहा है|

टर्बाइन बिल्डिंग-1 और 2, 220 KV स्विचयार्ड और आईडीसीटी-1ए (IDCT-1A) में भूमि सुधार का काम पूरा कर लिया गया है|

इस प्रोजेक्ट के लिए प्राइमरी कूलेंट पंप,रिएक्टर हेडर्स, कैलेंड्रिया रिफ्यूलिंग मशीन हेड्स, मॉडरेटर और अन्य D20 हीट एक्सचेंजर्स आदि के खरीद के आदेश पहले ही दिए जा चुके है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो एयरो इंडिया 2023 (Aero India 2023) के 14वें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया| पीएम मोदी ने कहा कि ‘बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है|

बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है| आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है’ एयरो इंडिया 2023 का थीम “द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज” है|


भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मेगा एयर शो के उद्घाटन समारोह में फ्लाईपास्ट के दौरान गुरुकुल गठन का नेतृत्व किया | पांच दिनों तक चलने वाले इस एयरो शो में स्वदेशी उपकरणों/प्रौद्योगिकियों के प्रदर्शन के साथ साथ विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बढ़ाई जाएगी|

एयरो इंडिया क्या है

एयरो इंडिया 2023, की ख़ास बात क्या है ?

इंडियन एयर फ़ोर्स शो – इस एयरो शो में इंडियन एयर फ़ोर्स भी अपना जलवा बिखेरेगी, जिसके तहत एयर फ़ोर्स के फाइटर जेट और अन्य स्वदेशी एयरक्राफ्ट इसमें हिस्सा लेंगे

731 एग्जीविटर्स-  इस मेगा शो में 731 एग्जीविटर्स भाग ले रहे है, जिसमें 633 डोमेस्टिक और 98 इंटरनेशनल लेवल के है | इसके अलावा इस शो में ट्रेड एक्स्पो और डिफेंस सेक्टर को भी शामिल किया जा रहा है.

80 से अधिक देश हो रहे शामिल – इस मेगा एयरो इंडिया 2023 में 80 से अधिक देश भाग ले रहे है, जो भारत की एयरो शो के गवाह बनेंगे| साथ ही 30 देशों के मंत्रियों और वैश्विक और भारतीय OEM के 65 सीईओ के एयरो इंडिया 2023 में भाग लेने की संभावना है|

एयरो इंडिया 2023, थीम – एयरो इंडिया 2023 का थीम “द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज” (The Runway to a Billion Opportunities) है.

इस आयोजन में भारतीय एयर फ़ोर्स की ताकत का प्रदर्शन डॉर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH), लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) जैसे स्वदेशी एयरक्राफ्ट की मदद से किया जायेगा.

एयरो इंडिया 2023 का उद्देश्य

भारत पहले से ही एयरो इंडिया का आयोजन करता आ रहा है, इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत की हवाई शक्ति का प्रदर्शन करना है साथ ही भारतीय रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना है |

इसके आयोजन के माध्यम से लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA)-तेजस, एचटीटी-40, डॉर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH), लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) जैसे स्वदेशी हवाई प्लेटफार्मों के निर्यात पर भी जोर दिया जायेगा |

इस आयोजन में डिजाइन नेतृत्व में देश की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा क्षेत्र और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया जायेगा जिसकी मदद से भारतीय रक्षा उत्पादों के निर्यात पर फोकस किया जायेगा|

मेक इन इंडिया पर फोकस

इस एयरो इंडिया शो का मुख्य फोकस ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन पर होगा, जिसकी  मदद से सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण किया जा सके| साथ ही विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जायेगा|

एयरो इंडिया 2023 के बड़े नाम कौन से है?

इस आयोजन में प्रमुख प्रदर्शकों (Exhibitors) में बोइंग, एयरबस, डसॉल्ट एविएशन, लॉकहीड मार्टिन, इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री, ब्रह्मोस एयरोस्पेस, आर्मी एविएशन, एचसी रोबोटिक्स जैसी रक्षा दिग्गज शामिल हो रही है|

इसके अलावा SAAB, रोल्स रॉयस, लार्सन एंड टुब्रो, भारत फोर्ज लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जैसी दिग्गज कम्पनियां अपना जलवा बिखेरेंगी | साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और बीईएमएल लिमिटेड जैसी भारतीय कंपनियां भी शामिल हो रही है|

यदि आप यह शो देखना चाहते है तो आपको Aero India वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ पर आप  आप्शन पर क्लिक करके टिकट की जानकारी और अपना टिकट बुक कर सकते है|

 

 


Related Posts

मध्य प्रदेश की जनजातियां क्या हैं? जानें यहां – UPSC QUESTION

मध्य प्रदेश जनजातीय समुदायों के मामले में भारत का सबसे समृद्ध राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की कुल जनसंख्या का 21.1% अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

Vision IAS CLASS अध्ययन सामग्री भूगोल हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW केवल IAS आपदा प्रबंधन नोट्स हिंदी में PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। UPSC NOTE

परिचय: जलवायु परिवर्तन का तात्पर्य तापमान, वर्षा एवं पवन प्रतिरूप तथा पृथ्वी की जलवायु प्रणाली के अन्य पहलुओं में दीर्घकालिक बदलाव से है। इससे प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र…

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? UPSC NOTE

पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं: विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में इन कारकों की मात्रा और…

“ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड” (GLOF) से आप क्या समझते हैं ? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये ? UPSC NOTE 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) एक प्रकार की विस्फोट बाढ़ है जो हिमनद झील वाले बांध की विफलता के कारण होती है। GLOF में, हिमनद झील का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *