कभी होटलों में करते थे वेटर का काम, आज हैं IAS अधिकारी, सातवीं बार में मिली सफलता

आपको क्या लगता है सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी क्या है? आपके लिए सफलता के क्या मायने हैं? अगर आप खुद से यह प्रश्न पूछेंगे तो हर व्यक्ति के लिए इसका जवाब अलग हो सकता है। पर एक बात जिसपर सब सहमत होंगे। वो है खुद पर विश्वास। अगर आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे तो आप कभी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे ही शख्स के बारे में, जिन्होंने खुद पर विश्वास किया और एक वेटर से लेकर आईएएस अधिकारी तक का सफर तय किया। 

जिनके कहानी हम आपको बता रहे हैं, उनका नाम है – के जयगणेश। जयगणेश का जन्म तमिलनाडु के उत्तरीय अम्बर के पास एक छोटे से गांव के एक गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करके किसी तरह परिवार का गुजारा चलाते थे।

जयगणेश चार भाई-बहन हैं, जिनमें वे सबसे बड़े हैं। जयगणेश पढ़ने में शुरू से ही बहुत होशियार थे। उन्होंने बारहवीं की परीक्षा 91 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इसके बाद उनका तांथी पेरियार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन हो गया। जहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उनकी नौकरी एक कंपनी में लग गई, जहां उन्हें हर महीने 2500 रुपये तनख्वाह मिलने लगी।

जयगणेश का मन नौकरी में नहीं लगा। उन्हें ये बात समझ में आ चुकी थी कि इस नौकरी के सहारे वो अपना और परिवार का गुजारा नहीं चला पाएंगे। उनके गांव मे भी स्थिति कुछ ठीक नहीं थी।

वो अपने गांव के लिए भी बहुत कुछ करना चाहते थे। इसके लिए अच्छा तरीका सरकारी ओहदा पाना जरूरी था। उनके मन में विचार आया कि क्यों न सिविल सेवा की तैयारी की जाए। उन्होंने जोर-शोर से पढ़ाई शुरू कर दी और इसकी परीक्षा भी दी। लेकिन कई बार असफल ही रहे। उनके लिए अपना खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा था।

अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक छोटे से होटल में वेटर की नौकरी करनी शुरू कर दी। वो दिन के समय वेटर का काम करते थे और रात के समय पढ़ाई।

इसी दौरान उन्होंने इंटेलीजेंस ब्यूरो की परीक्षा दी और उसमें सफल भी हो गए। उनके सामने एक विकट समस्या खड़ी हो गई थी। वो समझ नहीं पा रहे थे कि नौकरी ज्वॉइन करें या फिर 7वीं बार सिविल सेवा की परीक्षा दें। 

अंत में उन्होंने निर्णय लिया कि वो नौकरी नहीं करेंगे बल्कि अपनी तैयारी आगे जारी रखेंगे। उन्होंने सातवीं बार सिविल की परीक्षा दी और इस बार उन्हें सफलता हाथ लगी।

उन्होंने इस परीक्षा में 156वीं रैंक हासिल की। उनकी मेहनत रंग लाई।खुद पर विश्वास और निरंतर मेहनत ही उनकी सफलता की वजह बना।

IAS MOTIVATION STORY

IAS MOTIVATION STORY IN HINDI

Related Posts

IAS ऑफिसर के तौर पर सबसे पहले ये काम करना चाहते हैं UPSC टॉपर ADITYA SRIVASTAVA

2019 में शुरू हुई थी प्रोफेशनल जर्नी आदित्य की प्रोफेशनल जर्नी 2019 में शुरू हुई, जब वह अग्रणी निवेश बैंकों में से एक, Goldman Sachs में शामिल…

दिहाड़ी मजदूर के बेटा-बेटी बने दरोगा, पिता को किया सैल्यूट तो भर आईं आंखें

आगरा में भाई-बहनों ने पुलिस में उपनिरीक्षक बनकर अपने मजदूर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. पिता दिन-रात मेहनत करके छह हजार रुपये महीना कमाते…

बेटी हो तो ऐसी…डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ पूरा किया पिता का सपना, पहले IPS, फिर बनीं IAS

आईएएस मुद्रा गैरोला एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी अद्भुत यात्रा और उपलब्धियों के लिए ध्यान आकर्षित किया है। उत्तराखंड में एक छोटे से गाँव में जन्मी…

MPPSC पास करके आंचल अग्रवाल बनी नायब तहसीलदार MPPSC का 3 साल बाद आया रिजल्ट

उमरिया जिले के चंदिया तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार कर्तव्य अग्रवाल की पत्नी आचल अग्रवाल का सिलेक्शन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। 3 साल बाद…

5 बार दी UPSC परीक्षा, 2 बार हुए सफल, नौकरी के साथ की तैयारी, पहले IPS, फिर बने IAS

जिंदगी में छोटी असफलताओं से हारने वालों के लिए कृष्ण कुमार सिंह बड़ी प्रेरणा हैं. गाजियाबाद के रहने वाले इस लड़के ने हार मानने के बजाय अपनी…

IPS मनोज शर्मा जैसी है UP PCS टॉपर सिद्धार्थ की कहानी UPPCS TOPPER STORY

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस-2023 की परीक्षा में यूपी टॉपर सिद्धार्थ गुप्ता पढ़ाई के लिए कस्बे से निकलकर बड़े शहर में पहुंचे। जहां उन्होंने खुद को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *