UPSC की तैयारी के लिए कौन से टीवी कार्यक्रम देखने चाहिए?

UPSC की तैयारी के लिए कौन से टीवी कार्यक्रम देखने चाहिए?

दोस्तो मेरा नाम है आदित्य कुमार मिश्रा और आज में आप को एक पोस्ट शेयर करने जा रहा हु अगर जो आको ये पोस्ट अछि लगे तो कृपया करके इसे शेयर और कमेंट ज़रूर करियेगा।

UPSC की तैयारी में लगे छात्रों को विशेषकर राज्यसभा और लोकसभा टीवी देखने की सलाह दी जाती है।इसके अतिरिक्त भी कई ऐसे कार्यक्रम और धारावाहिक है,जो UPSCअभ्यर्थियों को एक बार अवश्य देखना चाहिए :—

1.विशेष

यह राज्यसभा टीवी पर प्रसारित होता है,जिसमें वर्तमान परिदृश्य के महत्वपूर्ण मुद्दों का विश्लेषण किया जाता है।

2.मेड इन इंडिया(MADE IN INDIA)

यह EPIC चैनलपर प्रसारित होता है।इसमें भारतीयों द्वारा किये गए अविष्कारों एवं योगदानों पर प्रकाश डाला गया है।यह 7 एपिसोड में विभाजित है।

3.संविधान

यह ‘श्याम बेनेगल’ द्वारा निर्देशित एक धारावाहिक है।इसके 10 एपिसोड में पूरे संविधान बनने की कहानी को दिखाया गया हैं।

4.प्रधानमंत्री

इस धारावाहिक का प्रसारण ABP न्यूज़ द्वारा किया गया था।इसमें आजादी से लेकर अबतक के सभी प्रधानमंत्री पर विशेष प्रकाश डाला गया हैं।

5.भारतवर्ष

इसका प्रसारण भी ABP न्यूज़ द्वारा किया गया है।इसमें भारत की 5000 वर्ष पुरानी सभ्यता एवं संस्कृति को अत्यंत ही सहज ढंग से समझाने का प्रयास किया गया है।

6.भारत एक खोज

यह एक 53 एपिसोड का धारावाहिक है,जो पं. जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक ‘भारत एक खोज’ पर आधारित है।इस धारावाहिक का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है,तथा इसे पहली बार 1988 ई. में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया।

7.The Story of India(द स्टोरी ऑफ़ इंडिया)

यह एक ऐतिहासिक धारावाहिक है,जो BBC द्वारा प्रसारित किया गया है।

8. 7 RCRचेतन भगत 

द्वारा इस धारावाहिक का प्रसारण ABP न्यूज़ पर किया गया था।इसमें 2014 के प्रधानमंत्री के प्रबल दावेदार माने जाने वाले प्रखर नेताओं के राजनैतिक सफर को दिखाया गया है।

9.लाल गलियारे से

यह एक 3 एपिसोड का धारावाहिक है।इसमें वामपंथ की राजनीति को तथा इसका भारतीय राज्यों के विकास पर प्रभाव को दिखाया गया है।

10. दृष्टि आईएएस यूट्यूब चेंनल

दोस्तो यह चैनल आपकी बहुत हेल्प करेगा DRISHTI IAS यह आपको हर तरीके से आपकी मदद करेगा।


नोटः दोस्तो में आपको बता दु की उर्पयुक्त सभी कार्यक्रम यूट्यूब पर उपलब्ध है।

One thought on “UPSC की तैयारी के लिए कौन से टीवी कार्यक्रम देखने चाहिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *