UPSC Admit Card 2024 OUT: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार  प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होन  जा रहे हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें ,सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आई डी और रोल नंबर के जरिए प्रिलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को बता दें, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।  सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में  ऑब्जेक्टिव टाइप (मल्टीपल चॉइस प्रश्न) के दो पेपर शामिल होंगे और सेक्शन II के सब- सेक्शन (A) में निर्धारित विषयों में अधिकतम 400 अंक होंगे।

यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।  पिछले साल के 1,105 पद भरे गए थे,  जबकि 2021 में पदों की संख्यान 712 और साल  2020 में पदों की संख्या 796 थी।

UPSC Prelims 2024 Admit Card Released: ऐसे चेक करें एडमिट कार्ड

सिविल सर्विज एग्जाम प्रिलिम्स परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UPSC CSE Admit Card:Direct Link

  • सबसे पहले UPSC official Website 2024 पर upsconline.nic.in पर जाएं।
  • अब ईएडमिट कार्ड सेक्शन में जाकर e-Admit Card Link के नीचे Download पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक दूसरी विंडो खुल जाएगी। जिसमें परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख लिखी होगी। यहां डाउनलोड सेक्शन में Click Here पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने महत्वपूर्ण अनुदेश आ जाएंगे। पेज पर सबसे नीचे yes पर क्लिक कर दें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन आई डी और रोल नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन/ रोल नंबर दर्ज करने के बाद अपनी जन्मतिथि भरें और कैप्चा कोड़ डाल दें। अब आप जैसे ही सब्मिट बटन पर क्लिक करेंगे स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा। इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *