UPSC CSE Result Live Update यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी होने वाला है

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही सिविल सेवा 2023 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पहले इस परीक्षा के तीनों चरणों के बारे में चर्चा करेंगे,इसके बाद पिछले कुछ सालों में यूपीएससी का रिजल्ट कैसा रहा है, इस पर आपको बताएंगे? यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को हुआथा। प्रीलिम्स पास करने वाले स्टूडेंट्स इसके बाद मेंस में बैठे थे, जो सितंबर में आयोजित की गई थी।इसके बाद 8 दिसंबर को मेंस का रिजल्ट आ गया था। मेंस वालों के पर्सनेल्टी टेस्ट 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे। पर्सनेल्टी टेस्ट के बाद अब यूपीएससी फाइनल रिजल्ट जारी कर रहा है। पिछले कुछ सालों पर नजर दौड़ाए थे, महिलाएं इस एग्जाम में अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। 2022 में पहले तीन स्थानों इशिता किशोर को रैंक वन मिली, इसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा भी शामिल थीं। इसके बाद साल 2021 में टॉपर श्रुति शर्मा  रही, इसके बाद टॉप तीन रैंक में अंकिता अग्रवाल ने एआईआर 2 हासिल किया था और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने रैंक 3 हासिल की थी।

UPSC CSE Result 2023: क्या होती हैं ग्रुप ए सर्विसेज 

यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठ‍िन परीक्षाओं में गिनी जाती है. इसमें ग्रुप ए सर्विसेज में इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन सिविल एकाउंट्स सर्विस , इंडियन रेवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स वाली पोस्ट्स), इंडियन रेलवे सर्विस (IRTS और IRPS) और इंडियन इनफार्मेशन सर्विस (IIS) जैसी सर्विसेज आती हैं. वहीं ग्रुप बी में आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस, पुडुचेरी सिविल सर्विस, दिल्ली एंड अंडमान निकोबार आइलैंड सिविल और पुलिस सर्विस जैसी सर्विस आती हैं.

UPSC CSE 2023 Resut: ऐसे तय होता है कैडर

यूपीएससी में कुल मिलाकर 24 सर्विसेज होती हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों का चयन होता है. ये दो कैटेगरी में बांटी जाती है पहली है ऑल इंडिया सर्विसेज. इस सर्विस में IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) और IPS (इंडियन पुलिस सर्विसेज) भी आती हैं. इनमें जो लोग चयनित होते हैं, उनको राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का कैडर दिया जाता है. फ‍िर दूसरे नंबर पर होती हैं सेंट्रल सर्विसेज जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विसेज होती हैं.

UPSC 2022 Topper: ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर ने किया था टॉप

यूपीएससी सिविल सर्विस 2022 परीक्षा में इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने पूरे देश में पहला स्थान पाया था. उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा पास की थी. उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया हुआ है.

इन पदों पर होगी भर्ती 

सिविल सर्विस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी विभिन्न सरकारी विभागों में 1,105 पदों पर भर्ती होगी. इस फाइनल रिजल्ट में सफल घोषित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं और पदों पर भर्ती की जाएगी.

UPSC cse result Live updates: यूपीएससी सीएसई रिजल्ट में पिछले कई सालों से लड़कियों के कुल पास प्रतिशत में वृद्धि देखी गई है, जो 2018 और 2019 में 24 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 34 प्रतिशत हो गई है। यहां देखें

2018 – 24%
2019 – 24%
2020 – 29%
2021 – 26%
2022 – 34%

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *