कौन हैं UPSC CSE Topper आदित्य श्रीवास्तव? 2017 से कर रहे थे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में कुल 1016 लोगों ने बाजी मारी है। हालांकि परिणाम आने के बाद सभी टॉपर के बारे में जानने को उत्सुक हैं। आदित्य श्रीवास्तव ने इस परीक्षा में टॉप किया है और पहली रैंक के साथ वो देश की सबसे कठिन परीक्षा के टॉपर बन गए हैं।

IIT Kanpur से की पढ़ाई

सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन IIT कानपुर से पूरा किया है। बता दें कि आदित्य 2017 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और इस साल उन्होंने परीक्षा पास करके पहली रैंक हासिल की है।

UPSC CSE Result 2023 सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई।लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।

बता दें कि आदित्य ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से ही पूरी की। लखनऊ से 12वीं करने के बाद आदित्य ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। IIT कानपुर से उन्होंने बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की। बाद में आदित्य ने upsc की परीक्षा देने की ठानी और इस साल उन्होंने पहली सिविल सेवा परीक्षा में पहली रैंक हासिल कर ली।

पिछली साल मिली थी 236वीं रैंक

आदित्य श्रीवास्तव ने 2022 में भी सिविल सेवा की परीक्षा दी थी, जिसमें  उन्हें 236वीं रैंक मिली थी। आदित्य के परिवार में माता-पिता और एक बहन है। वहीं आदित्य की दिनचर्या पर बात करें तो वो हर रोज 14 घंटे पढ़ाई करते थे। आदित्य की मां के अनुसार वो सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक पढ़ा करते थे।

पढ़ने से बचते थे आदित्य

आदित्य ने अपने स्कूल के दिनों का किस्सा साझा करते हुए बताया था कि बचपन में उन्हें पढ़ना पसंद नहीं था और वो पढ़ाई करने से बचा करते थे। उन्हें क्रिकेट काफी पसंद था। इसलिए वो अक्सर पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट खेलने लगते थे। हालांकि बड़े होने के साथ उन्हें समझ आया कि कामयाबी हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लिहाजा आदित्य ने पहले IIT पास की और फिर यूपीएससी की परीक्षा भी पास कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *