जैन दर्शन के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन पोषण कैसे हुआ है ? महात्मा गांधी का उदय एवं क्या थे उनके आरंभिक प्रयोग UPSC NOTE

  • जैन दर्शन की मान्यता है कि समस्त विश्व जीव तथा अजीव नामक दो नित्य एवं स्वतंत्र तत्वों से मिलकर बना है |
  • जीव चेतन है जबकि अजीव जड़ है, यहाँ जीव का अर्थ सार्वभौमिक आत्मा न होकर व्यक्तिगत आत्मा से है |
  • जैन मतानुसार आत्माएं अनेक होती है तथा सृष्टि के कण कण में जीवों का वास है |
  • इसलिए जैन दर्शन के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन पोषण सार्वभौमिक विधान से हुआ है |

चम्पारण सत्याग्रह (1917 ई०)

  • गांधी जी ने सत्याग्रह का पहला प्रयोग बिहार के चंपारण में किया।
  • चंपारण में यूरोपीय बागान मालिक किसानों से जबरन नील की खेती करवाते थे तथा उसका 3/20वाँ हिस्सा अधिशेष के रूप में वसूलते थे।
  • चंपारण के किसान नेता राज कुमार शुक्ल के आग्रह पर महात्मा गांधी चंपारण गये।
  • महात्मा गांधी ने वहाँ सत्याग्रह किया जिसमें डॉ० राजेंद्र प्रसाद, मजहरूल हक, महादेव देसाई तथा आचार्य जे०बी० कृपलानी ने उनका साथ दिया।
  • अंतत: किसानों को तीन कठिया पद्धति (नील की खेती में प्रयुक्त एक प्रणाली) निजात मिली।

खेड़ा सत्याग्रह (1918 ई०)

  • 1918 ई० में गुजरात के ‘खेड़ा’ नामक स्थान पर किसानों ने फसल खराब होने के कारण लगान देने से इंकार कर दिया।
  • गांधी जी ने यहाँ भी किसानों के समर्थन में सत्याग्रह किया। इस कार्य में उन्हें सरदार वल्लभ भाई पटेल का भरपूर सहयोग मिला।
  • यहाँ भी सरकार को झुकना पड़ा तथा सिर्फ उन किसानों से लगान वसूला गया जो लगान दे सकते थे।

अहमदाबाद मिल-मजदूर सत्याग्रह (1918 ई०)

  • 1918 ई० में अहमदाबाद के कपड़ा मिल में वेतन-वृद्धि के सवाल पर मिल मालिकों एवं  मजदूरों में झगड़ा हो गया।
  • गांधी जी ने मजदूरों के वेतन में 35% तक की बढ़ोत्तरी की मांग के साथ अनशन किया तथा अपनी मांग सरकार से मनवाने में सफल रहे।

रॉलेट सत्याग्रह (1919 ई०)

  • केंद्रीय विधान मंडल ने ‘सर रॉलेट’ की अनुशंसा पर 18 मार्च, 1919 ई० को आतंकवादी अपराध अधिनियम पारित किया।
  • इसे रॉलेट एक्ट कहा गया तथा इसके अनुसार राजद्रोहात्मक कार्यों के संदेह मात्र पर ही किसी व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए दो वर्षों के लिए कैद किया जा सकता था या किसी भी स्थान पर नजरबंद किया जा सकता था।
  • इसे बिना अपील, बिना वकील तथा बिना दलील वाला काला कानून कहा गया है।
  • 6 अप्रैल, 1919 को गांधी जी के नेतृत्व में देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। हड़ताल (Strike) शब्द का प्रयोग भारतीय जन-जीवन में संभवत: पहली बार किया गया।
  • पंजाब के दो प्रमुख लोकप्रिय नेता डॉ० सत्पाल एवं डॉ० सैफुद्दीन किचलु अमृतसर में गिरफ्तार कर लिये गये।
  • इस सत्याग्रह का प्रचार करने में यंग इंडिया (पाक्षिक), नवजीवन (अहमदाबाद), बॉम्बे क्रॉनिकल (बंबई), इंडिपेंडेंट (इलाहाबाद), अखतव (लखनऊ) जैसे राष्ट्रवादी प्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लैक होल दुर्घटना क्या थी ?

ब्लैक होल दुर्घटना युद्ध की आम प्रणाली के अनुसार फोर्ट विलियम के 146 बंदियों को 20 जून, 1756 की रात 18 फुट लंबे एवं 14 फुट 10 इंच चौड़े अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया। इन बंदियों में महिलाएँ एवं बच्चे भी थे। 21 जून की सुबह इनमें से सिर्फ 23 व्यक्ति जीवित बचे यह घटना ब्लैक होल दुर्घटना (Black Hole Tragedy) कहलाती है।

जीवित रहने वालों में ‘हालवैल’ भी थे, जिन्हें ही इस घटना का रचयिता माना जाता है। (हालवैल कलकत्ता का एक सैनिक अधिकारी था जिसको कलकत्ता का तत्कालीन गवर्नर ‘डेक’ सिराजुद्दौला से भयभीत होकर कलकत्ता का उत्तरदायित्व सौपकर भाग गया था।)

अधिकांश इतिहासकार इस घटना की प्रमाणिकता को नकारते हैं।

  • समकालीन इतिहासकार गुलाम हुसैन ने आधुनिक भारत पर अपनी रचना सियार-उल मुख्नरैन में भी इसका कोई वर्णन नहीं किया है।
  • जे.एच.लिटिल (आधुनिक इतिहासकार) के अनुसार- “हालवैल तथा उसके उन सहयोगियों ने इस झूठी घटना का अनुमोदन किया था और इस मनगढ़न्त कथा को रचने का षड्यन्त्र किया था।

 

Related Posts

वामपंथी उग्रवाद: भारत में एक जटिल समस्या UPSC NOTES

Radical Extremism: वामपंथी उग्रवाद: भारत में एक जटिल समस्या वामपंथी उग्रवाद (LWE), जिसे माओवादी विद्रोह के नाम से भी जाना जाता है, भारत में दशकों से चली…

PW IAS प्राचीन भारत नोट्स हिंदी PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

IAS प्रहार 3.0 मॉडर्न इंडिया मेन्स नोट्स 2023 हिंदी PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

EG क्लासेस विश्व इतिहास नोट्स हिंदी PDF

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

PW IAS मध्यकालीन भारत नोट्स हिंदी PDF में

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

केवल IAS प्रहार 3.0 विश्व इतिहास मुख्य नोट्स 2023 हिंदी PDF में

अब आपने आईएएस अधिकारी बनने का मन बना लिया है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुस्तकों और अध्ययन सामग्री की तलाश कर रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *